कभी-कभी हमरी जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हमारा मन किसी भी काम में नहीं लगता हैं चेहरे पर हमारी मुस्कान तो होती है, लेकिन इस दिल के अंदर एक अजीब सी उदासी छिपी होती है हम अपने आसपास मौजूद लोगों के साथ होते हुए भी खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगते हैं ऐसे समय में दिल की बात किसी से कह पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है Mood Off Shayari उसी खामोशी और उदासी को शब्दों में बयां करने का यह एक खूबसूरत तरीका है।
जब किसी अपने खास इंसान से दूरी बन जाए और किसी खास इंसान की याद सताए या जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता हैं जिसकी हमको उम्मीद नहीं थी तब हमारा दिल भारी हो जाता है` कई बार हम अपनी परेशानियां किसी को बताना नहीं चाहते और अकेले ही सब कुछ सहते रहते हैं ऐसे में शायरी हमारे दिल का बहुत बडा सहारा बन जाती है अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं और ऐसा महसूस कराते हैं कि कोई हमारी भावनाओं को हमसे बेहतर समझ रहा है।
Best Mood Off Shayari In Hindi
हम बडे महेंगे थे अब सस्ते में नहीं आयेंगे और,
तू जा आज के बाद तेरे रस्ते में हम नहीं आयेंगे।

मुस्कुराने की वजह तो बहुत हैं मेरी जिंदगी में,
बस दिल से खुश होने का हुनर खो बैठा हूँ।
हमेशा सबकुछ जिंदगी में नहीं मिलता,
कुछ चीजे मुस्करा कर छोड़ भी देनी चाहिए।
मुझको होती है परेशानियां कुछ और,
हर उदास इंसान का मसला इश्क नहीं होता।
कोई चाहिए से लेकर मुझको कोई नहीं चाहिए,
तक का सफर आसान नहीं बहुत मुस्किल है मगर जरूरी है।
एक दिन हम बिना बताये ही कहीं चले जाएंगे,
जितना जी चाहे उतना सता लो मुझे एक दिन सबको छोड़ के चले जाएंगे
आजकल मूड इतना खराब रहता है मेरा,
दिल करता है कि बहुत दूर चला जाऊं
वो रूह में उतर जाए तो पा ले हमको,
प्यार के सौदे में जिस्म को नहीं तौले जाते
न अपने साथ हूँ ना तुम्हारे पास हूँ,
बस कुछ दिनों से बस ऐसे ही उदास हूँ
आजकल मूड इतना बहुत रहता है मेरा दिल करता है कि सबसे दूर चला जाऊं.
हमको नहीं आता दर्द को दिखावा करना,
बस अकेले रोते हैं और चुप चाप सो जाते हैं
उदास कर गई आज की शाम भी,
मुझको जैसे भुला रहा हो कोई आहिस्ता-आहिस्ता
हम हर बात पे मुस्कुरा नहीं सकते हैं,
कभी-कभी अंदर से टूट जाते हैं
खेर कोई बात नहीं इतना तो चलता रहता है,
हर किसी को प्यार थोड़ी मिलता है
कभी-कभी बेवजह ही मेरा मूड खराब हो जाता है,
जैसे कोई अधूरी कहानी फिर से याद आ जाती है
मैने मुस्कुराकर जित लिया अपने दर्द को,
लोग मुझको दर्द देकर भी मुस्कुरा न सके
Mood Off Shayari 2 line For Girl
मुझे नफरत सी हो गई है इस ज़िंदगी से,
इंतज़ार है तो सिर्फ अब मौत का
आज तक कोई किसी का नहीं हुआ,
सब अपने मूड के हिसाब से हमसे बात करते हैं
कोई तो जा के पता करो यारों,
कौन लिखता है अक्सर भाग्य लड़कों का
मैंने सपना कुछ और ही देखा था,
और वक्त ने मुझको कुछ और ही दिखा दिया
कौन कहता है की वक्त जल्दी बदलता है,
अक्सर वक्त से पहले तो इंसान रंग बदलता है
उदास कर गई आज की शाम भी मुझको,
जैसे भुला रहा हो कोई अपनी जिंदगी से मुझको
मुझे तन्हाई सौ गुना बेहतर है,
झूठे वादों से झूठे लोगों से मुझे बहुत ज्यादा नफरत हैं
वो क्या रोएगी मेरे इस दर्द पे जिसका दिल फ़िदा है,
इस दुनिया के हर मर्द पे
अक्सर कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो कभी बताए नहीं जाते,
बस चुपचाप अकेले ही सह लिए जाते हैं
मुझसे लोग पूछते हैं इतना खामोश क्यों रहते हो,
अब उनको क्या बताएं अंदर से हम कितना टूट चुके हैं
मैंने जिसे अपना समझा वही मुझसे दूर हो गया,
मेरा खुश रहने का सपना भी अब चूर चूर हो गया
अक्सर लोग हत्या होते हुए भी देख लेते हैं,
और लोग प्रेम को होते हुए नहीं देख पाते हैं
हमने सपना कुछ और ही देखा था,
और वक्त ने हमको कुछ और ही दिखा दिया
खुद को खोने का अहसास हमको हो गया हैं,
मैंने तन्हाई में ही खुद को ढला दिया हैं
हमको दूर जाने का मन है बहुत दूर इस दुनिया से,
जहां से कभी वापस आने का रास्ता मुझको भी ना पता हो
अपने भविष्य को लेकर की गई सारी कल्पना ए फिजूल है,
बीते हादसे गवाह है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं हैं
कितना भी अच्छा बन लो तुम खुद को,
पीठ पीछे लोग तुम्हारी बुराई ही कहेंगे
मेरी आँखों में आंसू हैं पर हमेशा हंस रही हूँ,
दिल में मेरे बहुत दर्द है फिर भी उस दर्द को सह रही हूँ
हमने जिसे चाहा था दिल से वो बेवफा निकला,
अब किसी पर भरोसा करने का हमारा दिल नहीं करता हैं
Mood Off Shayari 2 line Boy In Hindi
अब मेरा दिल नही लगता है इधर उधर,
तू बस गया है मेरी रूह रूह में इस कदर
मुझको देखकर उसने मुझसे नजर फेर ली,
बेरुखी की हद इससे ज्यादा क्या होगी अब
इस दुनिया बड़े अजीब लोग है,
अक्सर बदल कर जिंदगी को एक दिन खुद भी बदल जाते है
अपने दर्द को हमने संभाला है,
आँसू मैंने बहाए हैं जो अपने हुआ करते थे अब वो भी पराये लगते हैं
मैंने किसी के लिए खुद को बदलना छोड़ दिया हैं,
अब जैसा हूँ वैसे ही खुद से प्यार कर लिया हूँ
चलो अब अपनी कहानी खत्म हुई,
तुम ख्याल रखना अब अपना
होकर किसी और की तुम मुझको खुस रहने का ज्ञान मत दो,
तुम अपने आशिक का ख्याल रखो हमारे उपर अब ध्यान मत दो
कौन मुझको उस तरफ बुला रहा है,
मेरे लिए भी क्या कोई उदास बैठा हैं
अंत मे तुम ही दोषी निकलोगे हर उस रिस्तों में पार्थ,
जिसको तुमने निस्वार्थ प्रेम से निभाया होगा
छीन ले गई मेरी इस घुटन को मेरे चेहरे का नूर,
कुछ मसले थे जिसे मे किसी से कह नहीं पाया
कसूर तो बहुत किये है मैंने अपनी इस ज़िन्दगी में,
पर हमे सजा तो वहा मिली जहाँ हम पूरी तरह बेकसूर थे
किससे कहें अपने दिल का हाल,
सब अपने हैं पर हमको समझता कोई नहीं है
मिलने को तो हजार लोग मिल जाए,
पर तुम साथ हो मेरे तो मुझे जिंदगी जीने की वजह मिल जाएगी
जो भी लोग हमसे नाराज हुए हमने उन्हें बहुत मनाया,
आज हम नाराज हुए तो कोई हमे मानाने नहीं आया
उनकी नजरो में फर्क अब कोई भी नहीं है,
पहले वो मूड के देखते थे और अब देख के ही मूड जाते है
किसी के जाने से कभी दिल का दर्द तो कम नहीं होता हैं,
कौन होता है जो बिना बात किये ही रुला देता है
कभी-कभी बिना किसी वजह के भी मेरा मन उदास हो जाता है,
शायद मेरे दिल को भी अब आराम की जरूरत है
कौन सा जख्म था जो कभी ताजा न था,
मुझको इतना गम मिलेगा इश्क में हमको अंदाजा ना था
जीवन में मिलने को तो हजार मिल जाएं ,
पर तुम साथ हो तो जीने की वजह ही मिल जाएं
ज़िंदगी की दास्तानें हमको रुला देती हैं,
जब तन्हाई की छाया में हम खुद को ही पाते हैं
हमको अब किसी से शिकायत नहीं रही,
जो जैसा है उसको वैसा ही रहने दिया
हमने भीड़ में भी खुद को अकेला ही पाता हूँ,
पता नहीं क्यों हर पल मैं तन्हा सा नजर आता हूँ
मूड ऑफ होने का मतलब ये नहीं कि मैं कमज़ोर हूँ,
बस थक गया हूँ सब कुछ दर्द को सहते-सहते
Mood Off Shayari On Life In Hindi
ये हौसला को पूरा करके अब मैं देखूंगा,
अगर मैं जी नही सका तो मर के देखूंगा
अक्सर कुछ रिश्ते दिल में रह जाते हैं,
लेकिन इस जिंदगी से हमेशा के लिए चले जाते हैं
आज मेरे दिल ने मुझसे फिर एक सवाल किया,
क्या सच में यंहा कोई अपना भी होता है
आपने आप को समझाना आसान नहीं,
जब मन ही मन से नाराज़ हो जाए
मेरी झुकी आंखों का दर्द नही दिखा,
बस खामोश ज़ुबाँ खता कर गयी मुझको
मैं अक्सर भीड़ में भी तन्हा सा रहता हूँ,
मेरा दिल अंदर से रोता है
वो लोग बदल गए इस वक्त के साथ,
और हम तो आज भी वहीं खडे हैं
होती है परेशानियां कुछ और ही मुझको,
हर उदास व्यक्ति का मसला इश्क नहीं होता हैं
हर कोई मुझसे पूछता है क्यों चुप हो,
किसे बताऊँ मैं दिल कितना दुखी हैं मेरा
मूड मेरा ऑफ है पर मेरा दिल साफ है,
बस किस्मत मेरी थोड़ी खराब है
इतना भी मत पूछो क्या हुआ है मेरे मूड खराब है,
मेरा दिल टूटा है बस वही मेरी पुरानी कहानी है
हम हर बात पे मुस्कुरा नहीं सकते हैं,
कभी-कभी अंदर से बहुत टूट जाते हैं
मेरे इस दर्द का भी अब कोई असर नहीं होता,
आँखें भी रोते-रोते अब पत्थर हो गईं हैं
मेरी आँखों में आंसू मोहब्बत की निशानी है,
अगर तुम समझो तो मोती है और ना समझो तो पानी है
मेरा मूड ऑफ है लेकिन ज़िंदगी कभी भी रुकती नहीं हैं,
ये भी एक हुनर है जो हर किसी में नहीं हैं
जो भी मुझसे नाराज हुए है हमने भी उन्हें बहुत मनाया था,
आज तो हम खफा हुए तो हमे मनाने कोई भी नहीं आया
मैंने अब उम्मीदें कम रखी हैं लोगों से,
तभी शायद कम दुख मिलता है
मेरी जिंदगी उस दौर से गुजर रही है,
जहां मेरा दिल दुखता है और मेरा चेहरा हंसता है
अब कोई फरियाद नहीं करता हैं,
दिल का दर्द अब सिर्फ खुद से ही कहना पड़ता है
अपनों से मिले ज़ख्म को कभी भुलाए नहीं जाते हैं,
ये दर्द हैं जो कभी भी दिखाए नहीं जाते हैं
मैंने तो हर रिश्ते को दिल से ही निभाया था,
शायद इसी वजह से मैंने सबसे ज्यादा दर्द पाया था
मुझे अब ना खुशी अच्छी लगती है ना ही गम बुरा लगता है,
बस जिंदगी का हर रंग बिखरा सा लगता है
मौसम की तरह मेरा मूड भी बदल रहा है,
पता नहीं मेरी ज़िंदगी में क्या चल रहा है
मेरी खामोशी बहुत कुछ कहती है,
बस समझने वाला कोई इंसान चाहिए
मुझको बितानी तो एक उम्र है तुम्हारे बिना,
और गुजरता तो एक लम्हा भी नहीं हैं
मेरा दिल उदास है मगर आंखों में मेरे नमी नहीं,
शायद दर्द इतना बढ़ गया है कि अब मुझमे कमी नहीं
मेरा वक्त बदल गया लोग बदल गए,
और हम भी वहीं खड़े रह गए
मुझको कभी किसी की याद बहुत सताती है,
और रात भर मुझको नींद नहीं आती है